Saawan 2024: भगवान् शिव की इन राशियों पर रहेगी कृपा

 

 

Saawan 2024: भगवान् शिव की इन राशियों पर रहेगी कृपा  Sawan 2024 Lucky Zodiac Sign: सावन माह 22 जुलाई से शुरू हो चुका है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवों के देव महादेव को सावन का महीना बहुत ही प्रिय होता है इस माह में शिवजी की पूजा-उपासना और साधना के लिए सावन का महीना सबसे शुभ माना जाता है। पूरे सावन में शिवजी की पूजा व जल अभिषेक करने पर हर तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है और शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस वर्ष सावन माह की शुरुआत बहुत ही शुभ और दुर्लभ योगों में हुई है। सावन माह में द्रंड निश्चय से भगवान शिव की पूजा करने पर वे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव तीन राशि वालें जातको मेष, सिंह, मकर राशि पर अपनी विशेष कृपा बना रहें हैं। आइए जानते हैं – https://divinepanchtatva.com/ में भगवान शिव किन राशियों के ऊपर सबसे ज्यादा अपनी कृपा बना रहे हैं —

Saawan 2024: भगवान् शिव की इन राशियों पर रहेगी कृपा           

                        यहाँ पढ़ेंसावन में शिव दक्षेश्वर महादेव के नाम से पूजे-जाते हैं

Sawan 2024 Lucky Zodiac Sign: Saawan 2024: भगवान् शिव की इन राशियों पर रहेगी कृपा

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिये वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वर्ष सावन माह में कई तरह के शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। जिसके कारण मेष राशि वालों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ और फलदायी रहने वाला साबित हो रहा है। इस वर्ष सावन माह में मेष राशि वाले जातकों को सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना बन रही है। इस माह में धन लाभ के बहुत अच्छे अवसर देखने को मिल सकते हैं। करियर कारोबार में अच्छी तरक्की होगी। लम्बें समय से चलीआरही समस्याओं का अंत होगा। शिवजी की कृपा से न्यायालय में चल रहा वाद-विवाद समाप्त होगा। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए शिवलिंग पर जल अभिषेक अवश्य करें।  

कर्क राशि
सावन के इस माह कर्क राशि के जातको के लिए जीवन में तरक्की के द्वार खुलने जा रहें हैं। इस पूरे महीने सूर्य आपकी राशि में रहेंगे और शुक्रादित्‍य राजयोग बना रहें हैं। इससे आपको कारोबार में अच्छा फायदा होने की पूर्ण संभावना है। यदि आप नया कारोबार शुरू करने जा रहे हैं। तो उसमें भी सफलता मिलेगी।

                                यहाँ पढ़ें – Sawan 2024: सावन में भगवान शिव की पूजा में वर्जित हैं, ये चीजें

सिंह राशि

सिंह राशि के लिये यह सावन का महीना बहुत ही शुभ साबित होने वाला हैं। इस माहआपको आपके भाग्य का अच्छा साथ मिल रहा है जिससे रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होतें  दिखेंगें। आपको जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस माह आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपके जीवन में खुशियों की बरसात होगी। नौकरी कर रहे जातकों के लिए इस बार का सावन आपके लिए बहुत ही फलदायी साबित होगा। नौकरी के अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य समस्याओं में आरही दिक्कते दूर होंगी इस वर्ष सावन के माह में नयी योजनायें व नए अवसर प्रदान हो सकतें है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके वेतन में वृद्धि और बिजनेस की योजनाओं में अपार सम्रद्धि प्राप्त होने की प्रबल सम्भावना होंगी। पूरे सावन माह शिव आराधना करें, शिवलिंग पर जलाभिषेक करें, आपके ऊपर शिव जी की विशेष कृपा बनी रहेगी। 

 

मकर राशि 

मकर राशि वालें जातकों के लिए इस वर्ष सावन माह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। भगवान शिव की विशेष कृपा आप पर पुरे माह बनी रहेगी। भगवान् शिव की कृपा से आपके जीवन में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी । समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी मिलेगी। इस सावन माह में आपके बरसो पुराने रुके हुए काम भी पुरें होंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, जिससे आपके धन-दौलत में बढ़ोतरी देखने को मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। भगवान् शिव की अराधना करें, व शिव जी को जलअभिषेक अवश्य करतें रहें। 

Leave a comment