Naag Panchami 2023: नाग पंचमी 2023: 21अगस्त शुभ मुहुर्त, पूजा विधि व कालसर्प के उपाय

 

Naag Panchmi 2023: नाग पंचमी 2023 नागपंचमी तिथि 21 अगस्त 2023 को मनाई जायेगी। हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 21 अगस्त दिन सोमवार को यह पर्व मनाया जारहा है। इस विशेष दिन नाग देवता की पूजा और आराधना की जाती है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध चढ़ाकर पूजा-पाठ करने से श्रद्धालुओंं की सभी मनोकामना पूरी होती हैं। आइए जानते divinepanchtatva.com में, नाग पंचमी पर शुभ मुहुर्त, पूजा विधि और इससे जुड़ी पूरी जानकारी-

Naag Panchami 2023: नाग पंचमी 2023:

 

Naag Panchami 2023: नाग पंचमी 2023:  21अगस्त शुभ मुहुर्त, पूजा विधि व कालसर्प के उपाय

Naag Panchami 2023: नाग पंचमी 2023 इस वर्ष की नाग पंचमी का त्यौहार बहुत शुभ दिन पड़ रहा है, इस दिन शुभ संयोग बन रहा है। नाग पंचमी का त्योहार सोमवार के दिन पड़ रहा है।  सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। और यह सावन माह का सातवां सोमवार होगा। वहीं नाग पंचमी के दिन 2 शुभ योग का निर्माण हो रहा है।  21 अगस्त नाग पंचमी को सुबह 7:27 मिनट से लेकर सुबह 09:05 मिनट तक राहू काल में पूजन करना शुभ रहेगा। उसके उपरांत 11:54 बजे से अभिजीत मुहुर्त प्रारंभ हो जाएगा।  नाग पंचमी के दिन सुबह 11 बजकर 54 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक अभिजीत मुहुर्त रहेगा यह एक शुभ मुहुर्त माना जाता है। इसमें पूजा करना भी अत्यंत लाभप्रद है।

सर्पदंश और कालसर्प दोष के निवारण के लियें करें इन नागों की पूजा

Naag Panchmi 2023: नाग पंचमी 2023 नाग पंचमी का त्योहार पुराने समय में लोग खेतों और जंगलों में कार्य करते थे इस कारण वह सर्पदंश के भय से मुक्ति के लिए और कालसर्प दोष से मुक्ति व निवारण के लिए मनाया जाता रहा है। अगर कुंडली में कालसर्प दोष हो तो आप इन आठ नागों का नाम लेकर इन आठ नागों की पूजा किसी नाग देवता या भगवान शिव के मंदिर में जाकर कर सकते हैं- वासुकि, अनंत, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख है। इनकी पूजा करने मात्र से ही कालसर्प योग से मुक्त हो सकते हैं।

 

नाग पंचमी पूजा सामग्री: नाग पंचमी के दिन जरूर करें ये उपाय

Naag Panchmi 2023: नाग पंचमी 2023 राहु काल में कालसर्प दोष की पूजा करना उत्तम माना गया है। राहू को ज्योतिष शास्त्र में सर्प की उपाधि मिली है यह शुभ होने पर सबसे उत्तम देवता है।  ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को महत्व दिया गया है। कुंडली में राहू अशुभ है या राहु की महादशा या अंतर्दशा चलने के कारण जीवन में कई प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पडरहा हो तो नागपंचमी के दिन भगवान शिव जी की पूजा के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से शांति मिलती ही है। अपितु राहू भी कभी अपना बुरा फल नहीं देतें हैं। नाग पंचमी के दिन सर्पों के स्वामी वासुकि और तक्षक की पूजा घरो के बाहर दरवाजो पर गोबर व रोली,रंगों से चित्र बनाकर की जाती है।

 

नाग पंचमी2023 पूजा सामग्री: नागपंचमी पूजन सामग्री –

Naag Panchmi 2023: नाग पंचमी 2023: नागपंचमी पूजन के लिए घर के दरवाजे के दोनों तरफ नाग का चित्र बनाकर घरों को सजाया जाता है। इसके बाद घी, दूध और जल से तर्पण करें। धूप, दीप, फुलमाला, फूल आदि से पूजन करें। इसके बाद मिट्ठे आटे से बने पूड़े, मिठाई दूध, जल, गेहूं का आटा,हल्दी आदि का चढ़ाया जाता है।

 नाग पंचमी 2023 कि पूजा विधि: नाग पंचमी पूजन विधि –

  • श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन प्रातः स्नान-ध्यान करें।
  • स्नान ध्यान करने के बाद व्रत का संकल्प करें व पूजन की तैयारी करें।
  • नागपंचमी पूजन के दिन घर के दरवाजे के बाहर दोनों तरफ नाग की आकृति बनाएं।
  • इसके बाद घर में एक लकड़ी की चौकी पर नाग देवता के चित्र या मिट्टी से बने सर्प की मूर्ति स्थापित करें।
  • फिर नाग देवता को हल्दी, रोली, चावल, फूल आदि चढ़ाएं।
  • इसके बाद नाग देवता को दूध,घी और चीनी मिलाकर दूध चढ़ाएं।
  • पूजा के अंत में नाग पंचमी व्रत कथा का श्रवण करें और आरती के साथ पूजन करें।
  • मंदिर में जाकर घी, दूध और जल से तर्पण करें।
  • फिर दीप, धूप, माला, फूल आदि से अनुमोदित पूजा करें।
  • इसके बाद मिट्ठे, दूध, गेहूं का आटा या धान के आटे आदि का भोग लगायें।
  • नाग देवता के मंदिर में नाग देवता चादर या अंग वस्त्र भी चढ़ायें।

नाग पंचमी 2023:- नाग पंचमी 2023: के दिन बन रहा है दुर्लभ व शुभ संयोग – 

Naag Panchmi 2023: नाग पंचमी 2023: इस साल नाग पंचमी का पर्व श्रावण मास में 7वें सोमवार को पड़ रहा है यह दुर्लभ संयोग है। जो के वर्षो बाद आया है। और इस बार एक शुभ संयोग भी बन रहा है। चित्रा नक्षत्र में शुभ शुक्ल योग का निर्माण कर रहा है। इस दिन श्रध्दा भाव से पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव व नाग देवता दोनों का ही आशीर्वाद मिलेगा।

नाग पंचमी 2023:- कालसर्प दोष के निवारण के लिये जरुर करें उपायें – 

Naag Panchmi 2023: इस बार नाग पंचमी का पर्व श्रावण मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सोमवार पड़ने के कारण अति शुभ माना ज रहा है। इस दिन आप मंदिर में नाग- नागिन का जोड़ा या ताम्बे धातु से बने नाग को मोली से लपेट कर शिवलिंग या किसी नाग देवता के मंदिर में चढ़ाने और श्रध्दा पूर्वक प्रार्थना करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिल सकती है। नाग पंचमी के दिन आप नाग देवता के मंदिर में जाकर अपनी श्रध्दाभाव से भूल की क्षमा याचना करें, आपको जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

नाग पंचमी 2023: – नाग पंचमी 2023 तिथि

Naag panchmi 2023: हिंदी पंचांग के अनुसार, श्रावण मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 21 अगस्त दिन सोमवार को रात्रि 12बजे से समाप्ति 22अगस्त को रात्रि 2बजे तक रहेगीI नाग पंचमी का वर्त 21अगस्त सोमवार को रखा जायेगा।

 

 

 

FAQ – 

Ques – नाग पंचमी पूजा कब है?

Ans – नाग पंचमी 2023: हिंदी पंचांग के अनुसार, श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 21अगस्त मध्य रात्रि 12 बजकर 21 मिनट से शुरू होगी. वहीं नाग पंचमी तिथि की समाप्ति 22 अगस्त की रात 2 बजे होगी I सावन  के 7वे सोमवार नाग पंचमी का व्रत रखा जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a comment